उप्र में कोरोना के 12 नए मामले, मरीजों की संख्या 104 हुई
23-Nov-2021 12:30 PM 5126
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,18,130 सैम्पल की जांच की गयी है। जिसमें कोरोना संक्रमण के 12 नये मामले आये है। प्रदेश में अब तक कुल 8,64,69,323 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 10 तथा अब तक कुल 16,87,331 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल 104 एक्टिव मामले हैं। उन्होंने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल एक दिन में 5,23,315 डोज दी गयी। प्रदेश में कल तक पहली डोज 10,55,95,841 तथा दूसरी डोज 4,29,88,309 लगायी गयी हैं। कल तक कुल 14,85,84,150 कोविड डोज दी गयी है। प्रसाद ने बताया कि कोविड संक्रमण अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है। इसलिए सभी लोग कोविड अनुरूप आचरण करे। टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें। corona..///..12-new-cases-of-corona-in-up-number-of-patients-increased-to-104-329873
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^