22 साल के युवक ने प्यार में खाया जहर
14-Sep-2021 03:54 PM 2938
शहर के कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा सुसाइड करने का मामला सामने आया है। मृतक जेब से एक छोटा सा कागज मिला है। जिसमें लड़की के नाम के आगे 'I LOVE YOU' लिखा है। मृतक कुलदीप (22) मूल रूप से देहीखेड़ा पनवाड़ का निवासी था। वर्तमान में बालिता रोड थाना कुन्हाड़ी इलाके में किराए से कमरा लेकर रहता था। प्राइवेट जॉब करता था। सोमवार को अज्ञात विषाक्त के सेवन से अचेत होने पर उसे रात में एमबीएस अस्पताल लाया गया था। डॉक्टर ने चेक कर उसे मृत घोषित कर दिया था। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने परिजनों को शव सोंप दिया। मृतक के दोस्त सूरज ने बताया कि कुलदीप किसी लड़की से प्यार करता था। लड़की उससे मिलने कमरे पर आया करती थी। कुलदीप का सोमवार को फोन बंद था। माता-पिता ने फोन लगाया , उसका फोन बंद आ रहा था। कुलदीप की मां के कहने पर घर जाकर देखा तो वहां गेट खुला हुआ था, कुलदीप अचेत पड़ा हुआ था। साथी की मदद से उसे एमबीएस लेकर आए। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कुलदीप के अचेत होने की सूचना पर उसकी प्रेमिका भी अस्पताल पहुंची। फिर आज एमबीएस की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के दौरान भी आई। मृतक युवक के दोस्त ने बताया कि कुलदीप ग्रेजुएट था और किसी निजी कंपनी में काम करता था। उसके परिवार में मां-बाप, एक बड़ा भाई और तीन बहनें हैं। तीनों बहनों की शादी हो चुकी है। पिता रिटायर्ड पोस्टमैन हैं। बेटे के मरने के गम में परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। तीनों बहनें बेसुध पड़ी हैं। अभी तक पुलिस को मामले में कोई विवाद नहीं मिला है। कुन्हाड़ी थाना एसआई अवधेश ने बताया कि युवक ने अज्ञात विषाक्त का सेवन किया था। उसके पास सुसाइड नोट तो नहीं मिला लेकिन एक छोटा सा कागज मिला है। जिसपर मरे मरने की वजह के आगे लड़की का नाम लिखा है और अंत में उसके नाम पर ही I LOVE YOU लिखा है। परिजनों की शिकायत पर कार्रवाई की जाएगी। poison..///..22-year-old-man-ate-poison-in-love-317174
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^