गृहकलह के बाद पिता ने दो बच्चों संग आग लगाकर दी जान
02-Dec-2021 04:15 PM 34516
गोरखपुर । जिले के सरया गांव में बुधवार को एक पिता ने पांच और सात साल के अपने दो मासूम बच्चों के साथ आग लगाकर जान दी। एक साथ तीन लोगों की मौत की सूचना से इलाके में सन्नाटा पसर गया। प्रथमदृष्टया घटना के पीछे कारण गृहकलह बताया जा रहा है। बताया जाता है कि पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था और पत्नी मायके चली गई थी। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। प्राप्त विवरण के मुताबिक गीडा क्षेत्र के सरया निवासी लालचंद कन्नौजिया का पुत्र मदन कन्नौजिया (38) बुधवार को दोपहर एक बजे के आसपास घर के अंदर अपनी सात साल की बेटी अन्नपूर्णा व पांच साल के बेटे शेषनाथ को कमरे में बुलाया और अंदर से दरवाजा बंद कर एलपीजी सिलेंडर की गैस खोल दी। इससे गैस पूरे कमरे में फैल गई। इसके बाद आग लगा ली। घर से धुआं निकलने पर परिवार के अन्य लोगों को जानकारी हुई। दरवाजा तोड़कर उन्हें बाहर निकालने का प्रयास किया गया लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। तीनों की सांसें थम गई थीं। मृतक के भाई मोहन कन्नौजिया ने पुलिस को सूचना दी। मोहन ने पुलिस को बताया कि उसके बड़े भाई मदन कन्नौजिया ने का पत्नी से कुछ दिन पहले विवाद हो गया था, जिससे नाराज होकर वह बच्चों को छोड़कर मायके चली गई थी और कई दिन से वहीं रह रही है। मोहन के मुताबिक इस घटना से वह अवसाद में थे। मानसिक रूप से बीमार भी हो गए थे। crime sucide..///..after-the-quarrel-the-father-gave-his-life-by-setting-fire-to-the-two-children-331619
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^