कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर जमशेदपुर में भी अलर्ट जारी
29-Nov-2021 12:04 PM 3956
जमशेदपुर : कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर विश्वभर में हड़कंप मचा हुआ है। भारत भी सतर्क हो गया है। अब कोई भी गलती करना नहीं चाहता है। ऐसे में विदेश से आने वाले हर लोगों की जांच की जा रही है। इसके लिए रांची व कोलकाता सहित अन्य एयरपोर्ट कार्यालय के माध्यम से पूर्वी सिंहभूम के जिला सर्विलांस विभाग को यात्रियों की सूची भेजी जा रही है ताकि वैसे लोगों की जांच की जा सकें। अभी तक कुल 217 लोगों की सूची आई है। इसमें 47 लोगों का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया हैं। उम्मीद है की सोमवार की शाम तक इन लोगों की रिपोर्ट आएगी। वहीं, बाकी लोगों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। ये सभी लोग दुबई, कतर, अमेरिका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, सउदी अरब, जापान सहित अन्य देश से आए लोग शामिल हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि नए वैरिएंट काफी खतरनाक हो सकता है। ऐसे में लोगों को काफी सावधान होने की जरूरत है। सरकार द्वारा जारी नियम-कानून का सख्ती से पालन करें। विदेश से आने वाले लोग अपनी जांच अवश्य कराएं। ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। एक हजार से अधिक लोगों का लिया गया नमूना पूर्वी सिंहभूम जिले में रविवार को एक हजार 238 लोगों का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया। रिपोर्ट मंगलवार तक आने की उम्मीद है। जिले में अभी तक कुल 18 लाख 45 हजार 963 लोगों की जांच हो चुकी है। 821 लोगों ने ली वैक्सीन की पहली डोज पूर्वी सिंहभूम जिले में रविवार को कुल 821 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज ली। वहीं, पांच हजार 290 लोगों ने वैक्सीन की दूसरी डोज ली। जिले में अभी तक कुल 13 लाख 48 हजार 43 लोगों ने पहली डोज ली है। वहीं, छह लाख 84 हजार 493 लोगों ने दूसरी डोज ली है। प्रशासन सभी लोगों को वैक्सीन लेने के लिए प्रेरित कर रहा है। Corona Alert..///..alert-issued-in-jamshedpur-regarding-new-variant-of-corona-330997
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^