औद्योगिक परिवेश को और बेहतर बनाने के लिए लें विशेषज्ञों की मदद: योगी
08-Apr-2025 11:56 PM 3728
लखनऊ, 08 अप्रैल (संवाददाता) उत्तर प्रदेश में औद्योगिक परिवेश को और बेहतर बनाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विशेषज्ञों की सेवाएं लेने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि 'इन्वेस्ट यूपी' को मॉडल इन्वेस्टमेंट प्रमोशन और फैसिलिटेशन एजेंसी के रूप में कार्य करना होगा। इसके लिए आवश्यक है कि विशेषज्ञों की सेवाएँ ली जाएं। हमारे पास हर सेक्टर के इंडस्ट्री स्पेशलिस्ट होने चाहिए, जो अपने अनुभव और विशेषज्ञता के अनुसार ग्लोबल लेवल पर इंडस्ट्री से सुविधाजनक ढंग से संवाद और समन्वय बना सकें और प्रदेश में अधिकाधिक निवेश आए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^