अयोध्या: श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की रविवार को होगी महत्वपूर्ण बैठक
15-Mar-2025 05:39 PM 7570
अयोध्या, 15 मार्च (संवाददाता) मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में दिव्य और भव्य बन रहे राम मंदिर निर्माण में आय-व्यय पर व्यापक चर्चा के लिये श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक मणिरामदास छावनी में कल बुलाई गयी है। विश्व हिन्दू परिषद के प्रांतीय मीडिया प्रभारी एवं समन्वयक शरद शर्मा ने आज यहां यूनीवार्ता को यह जानकारी देते हुए बताया कि अयोध्या में दिव्य और भव्य बन रहे राम मंदिर निर्माण में आय और व्यय पर व्यापक चर्चा करने के लिये श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक मणिराम दास छावनी में कल अर्थात् १६ मार्च को बुलायी गयी है। उन्होंने बताया कि इस बैठक की अध्यक्षता श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं मणिराम दास छावनी के महंत नृत्यगोपाल दास जी करेंगे। इस बैठक में श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चम्पत राय, राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेन्द्र मिश्र, ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद गिरी, सदस्य शंकराचार्य वासुदेवानंद सरस्वती महाराज, जगद्गुरू माधवाचार्य विश्व प्रसन्नाचार्य, डा. अनिल मिश्रा, राजा अयोध्या विमलेन्द्र मोहन मिश्र, केन्द्र सरकार के प्रतिनिधि व जिलाधिकारी अयोध्या सहित अन्य सदस्य के सम्मिलित होने की संभावना है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^