02-Jun-2023 09:52 AM
7415
नयी दिल्ली, 02 जून (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 02 जून की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-
1780 - कैथोलिक विरोधी प्रदर्शनकारियों ने लंदन में पार्लियामेंट पर हमला किया।
1851 - अमेरिका में पहली बार मैन प्रांत में मद्यपान निषेध कानून लागू किया गया।
1896- जी मार्कोनी ने रेडियो को अपने नाम पर पेटेंट कराने के लिए आवेदन दिया जो बाद मे 02 जुलाई 1897 को स्वीकार कर लिया गया।
1908 - माणिकटोल बम कांड के मामले में श्री अरविंदो को गिरफ्तार किया गया।
1909 - एलफ्रेड डेकिन लगातार तीसरी बार ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री चुने गए।
1947 - लार्ड लुई माउंटबेटन ने भारत के विभाजन की घोषणा की।
1953 - ब्रिटिश राजगद्दी पर महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की ताजपोशी।
1966 - अमेरिका ने अपने पहले ही प्रयास में चंद्रमा पर अंतरिक्ष यान उतारा।
1974 - अफ्रीकी देश माली में संविधान अंगीकार किया गया।
1979- पोप का ओहदा संभालने के बाद पोप जॉन पॉल द्वितीय पहली बार अपनी मातृभूमि पोलैंड लौटे।
1983 - अमेरिका के सिनसिनाटी में एयर कनाडा के डीसी-9 विमान में आग लगने से 23 लोगों की मौत।
1988 - बॉलीवुड के महान अभिनेता, निर्देशक, निर्माता और शोमैन राज कपूर का निधन।
1994 - उत्तरी स्कॉटलैंड में चिनूक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने से 29 लोगों की मौत।
1996 - यूक्रेन अपने अंतिम परमाणु युद्धास्त्र रूस को सौंपने के साथ ही परमाणु मुक्त देश बना।
2000- पाकिस्तान की एक जवाबदेही अदालत ने नवाज शरीफ के आजीवन कारावास को मृत्युदंड में बदलने संबंधी याचिका स्वीकार की।
2003 - म्यांमार की जनतांत्रिक नेता आन सांग सू ची की गिरफ्तारी के बाद देश की सभी शिक्षण संस्थाएं बंद।
2006 - अमेरिका ने दाऊद इब्राहीम तथा उसके संगठन पर प्रतिबंध लगाया।
2012 - मिस्र के पूर्व राष्ट्रपति होस्नी मुबारक को 2011 में प्रदर्शनकारियों की हत्या करने के मामले में दोषी पाए जाने के बाद आजीवन कारावास की सजा दी गई।
2014- तेलंगाना अधिकारिक रूप से भारत का 29वां राज्य बना।...////...