भारतीय एवं विश्व इतिहास में 04 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
04-Jun-2023 09:09 AM 8384
नयी दिल्ली 04 जून (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 04 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है। 1929-जॉर्ज ईस्टमेन ने पहली रंगीन फिल्म का नमूना पेश किया। 1936-हिन्दी सिनेमा की सबसे प्रसिद्ध अभिनेत्री नूतन का जन्म। 1948-भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अनिल शास्त्री का जन्म। 1959-सी राजगोपालाचारी ने स्वतंत्र पार्टी बनाने की घोषणा की। 1997-दूरसंचार उपग्रह 2डी कक्ष में पहुंचा। 2001-नेपाल के नवनियुक्त नरेश दीपेन्द्र का अस्पताल में निधन, ज्ञानेन्द्र की ताजपोशी के विरोध में हिंसा भड़की, हत्याकांड की न्यायिक जांच के लिए एक आयोग गठित। 2003-डोमीनिक गणराज्य की 18 वर्षीय सुन्दरी एमीलिया वेगा 'मिस यूनीवर्स-2003' बनीं। 2005-लालकृष्ण आडवाणी ने कराची में मोहम्मद जिन्ना को धर्मनिरपेक्ष व्यक्ति बताया। 2006-यूगोस्लाविया के पूर्व गणराज्य मोंटेनेग्रो ने स्वतंत्रता की घोषणा की। 2007-चीन के उपप्रधानमंत्री हांग चू का निधन 2008-हरियाणा सरकार ने पारिवारिक पेंशन का लाभ 25 वर्ष से कम उम्र की लड़कियों को भी देने की घोषणा की। 2011-अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार जीतने वाले भारतीय अर्थशास्त्री डॉ. अमर्त्य सेन ने पश्चिमी देशों को भारत और चीन से सीख लेने की सलाह दी है। डॉक्टर सेन का कहना है कि पश्चिमी देशों को नए विचारों की ज़रूरत है। 2012-भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने संसद के उच्च सदन राज्यसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली। 2015-घाना में एक पेट्रोल पंप पर लगी आग में 200 से अधिक लोगों की मौत। 2016-हिन्दी और मराठी फ़िल्मों की भारतीय अभिनेत्री सुलभा देशपांडे का निधन।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^