भारतीय एवं विश्व इतिहास में 10 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएं
10-Apr-2025 09:39 AM 1829
नयी दिल्ली, 10 अप्रैल (संवाददाता) भारत एवं विश्व के इतिहास में 10 अप्रैल की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:- 1824-भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों में से एक राम सिंह पठानिया का जन्म। 1825-हवाई में पहला होटल खोला गया। 1868-इथियोपिया में ब्रिटिश और भारतीय सेना ने टेवॉड्रोज़ द्वितीय की सेना को हराया और इस युद्ध में 700 इथियोपियन मारे गये, जबकि सिर्फ़ दो ब्रिटिश-भारतीय सैनिक शहीद हुए। 1875-स्वामी दयानंद सरस्वती ने मुबंई में आर्य समाज की स्थापना की। 1889-रामचंद्र चटर्जी गर्म गुब्बारे में उड़ान भरने वाले पहले भारतीय बने। 1894-भारत के उद्योगपति, स्वतंत्रता-संग्राम सेनानी तथा बिड़ला परिवार के एक प्रभावशाली सदस्य घनश्यामदास बिड़ला का जन्म। 1909-भारतीय वैज्ञानिक नौतम भट्ट का जन्म। 1917-महात्मा गाँधी ने बिहार में 10 अप्रैल, 1917 को 'चंपारण सत्याग्रह' की शुरुआत की। 1928-परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक मेजर धनसिंह थापा का जन्म। 1988-महान सेटो ब्रिज जापान में यातायात के लिए खोला गया। 1995-भारत के एक स्वाधीनता सेनानी और छ्ठे प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई का निधन। 1998-उत्तरी आयरलैंड में कैथोलिक एवं प्रोटेस्टेंटों के मध्य समझौता सम्पन्न। 1999-भारत और पाकिस्तान के दो शीर्ष औद्योगिक संघों ने भारत-पाकिस्तान चैम्बर्स ऑफ कामर्स का विधिवत गठन किया। 2000-पाकिस्तान को निर्गुट संगठन से निकालने का भारत का प्रस्ताव गुटनिरपेक्ष देशों के विदेश मंत्रियों के सम्मेलन में मंजूर। 2001-भारत व ईरान के बीच तेहरान घोषणा-पत्र पर हस्ताक्षर। 2002-15 सालों में पहली बार एलटीटीई के सुप्रीमो वी. प्रभाकरण ने प्रेस कांफ़्रेस में भाग लिया। 2003-इराक पर अमेरिका का कब्ज़ा। 2005-महिला क्रिकेट विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया ने 98 रन से भारत को हराया। 2007-अमेरिका के चार्ल्स सिमोनी अंतरिक्ष में पर्यटन के लिए पहुँचे। 2008-सर्वोच्च न्यायालय ने केन्द्रीय शिक्षण संस्थाओं और केन्द्र सरकार से सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थाओं में अन्य पिछड़े वर्गों के छात्रों के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण को संवैधानिक करार दिया। 2014-सीरिया के अलेप्पो में 88 नागरिक युद्वक विमानों के बम द्वारा मारे गए। 2016-केरल के कोल्लम जिले के पुत्तिलिंग मंदिर में भीषण आग से करीब 110 लोगों की मौत , 300 से ज्यादा लोग घायल। 2020-मशहूर शास्त्रीय संगीतज्ञ और ग़ज़ल गायिका शांति हीरानंद का निधन। 2021-हिंदी और पंजाबी फिल्मों के जाने-पहचाने अभिनेता सतीश कौल का निधन। 2022-दिग्गज भारतीय अभिनेता और पुरस्कार विजेता लेखक शिव कुमार सुब्रमण्यम का निधन।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^