भारतीय एवं विश्व इतिहास में 11 जून की प्रमुख घटनाएं
11-Jun-2023 09:27 AM 2744
नयी दिल्ली, 11 जून (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 11 जून की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:- 1770- कैप्टन जेम्स कूक ने ऑस्ट्रेलिया के ग्रेट बैरियर रीफ की खोज की। 1776- अमेरिका की स्वतंत्रता का घोषणा पत्र तैयार करने के लिए समिति बनाई गई। 1866- इलाहाबाद उच्च न्यायालय की स्थापना हुई। इसे पहले आगरा उच्च न्यायालय के नाम से जाना जाता था। 1901- न्यूजीलैंड ने क्रुक द्वीप पर कब्जा किया। 1921- ब्राजील में महिलाओं को चुनाव में मतदान का अधिकार प्रदान किया गया। 1935- एडविन आर्मस्ट्रांग ने पहली बार एफएम का प्रसारण किया। 1940- इटली के जेनेवा तोरन पर ब्रिटेन ने बमबारी की। 1947- अमेरिका में द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान पूरी तरह से चीनी की रसद खत्म हुई। 1948- भारतीय राजनितिज एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का जन्म। 1955- पहले मैग्निशियम जैट हवाई जहाज ने उड़ान भरी। 1964- प्रथम भारतीय प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की इच्छानुसार उनकी अस्थियों की भस्म पूरे देश में बिखेरी गई। 1987- ब्रिटेन में पहली बार अश्वेत समुदाय के एबट, पॉल बोटेग और बर्नी को सांसद चुना गया। 1997- लम्बी दूरी के भारत के प्रसिद्ध तैराक मिहिर सेन का निधन। 1999- वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के पूर्व ऑफ स्पिनर सकलेन मुश्ताक ने जिम्बाब्वे के खिलाफ हैट्रिक लगाई। 2003- कोर्निकोवा महिला टेनिस की सबसे सुन्दर खिलाड़ी घोषित किया। 2006- नेपाल की संसद ने आम राय से नरेश के वीटो अधिकार को समाप्त किया। 2007- फिजी के अपदस्थ प्रधानमंत्री लाडसेनिया करासे कोराजधानी सुवा में प्रवेश की इजाजत मिली। 2008- ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल को भारतीय वायु सेना में शामिल किया गया। 2010- अफ्रीका ने 19वें फुटबाल विश्व कप टूर्नामेंट की मेजबानी की। 2012- अफगानिस्तान में भूकंप के झटके के बाद हुए भूस्खलन में 80 लोगों की मौत। 2013- यूनान के सार्वजनिक प्रसारक ईआरटी को तत्कालीन प्रधानमंत्री एंटोनिस समरस ने बंद कर दिया। 2015- यूनान के सार्वजनिक प्रसारक ईआरटी को तत्कालीन प्रधानमंत्री एलेक्सिस त्सिप्रास ने फिर से खोला।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^