भारतीय एवं विश्व इतिहास में 11 मार्च की महत्वपूर्ण घटनाएं
11-Mar-2025 11:46 AM 5649
नयी दिल्ली, 11 मार्च (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 11 मार्च की महत्वपूर्ण घटनाएं निम्मलिखित हैं: 1689: मुगल बादशाह औरंगजेब ने शिवाजी के पुत्र संभाजी को यातनाएं देकर मौत के घाट उतारा। 1881: कलकत्ता टाउन हाल में रामनाथ टैगोर की प्रतिमा लगाई गयी। यह पहला मौका था, जब किसी भारतीय की प्रतिमा को सार्वजनिक स्थल पर स्थापित किया गया। 1669: इटली में एटना ज्वालामुखी फटने से 15 हजार लोगों की मौत। 1779: अमेरिकी सेना ने कोर ऑफ इंजीनियर्स की स्थापना की। 1895: स्पेन के जहाज रीना रेजेंटा के जिब्राल्टर में डूबने से 400 यात्रियों की मौत। 1918: मॉस्को रूस की राजधानी बनी। 1948: देश के प्रथम पोत जल ऊषा का विशाखापत्तनम से जलावतरण, इसे उस समय की तमाम उपलब्ध आधुनिक प्रणालियों से लैस किया गया था। 1963: सोमालिया ने ब्रिटेन के साथ राजनयिक संबंध तोड़े। 1978: इजरायली शहर तेल अवीव में आतंकवादी हमले में 45 लोगों की मौत। 1985: कोंस्तान्तिन चेरेंकों की मौत के बाद मिखाइल गोर्बाच्योफ को सोवियत संघ का सर्वोच्च नेता चुना गया। 1990: संसद में मतदान के बाद लिथुआनिया ने खुद को सोवियत संघ से स्वतंत्र घोषित किया। ऐसा करने वाला वह पहला सोवियत गणराज्य था। 1996: ईरान ने सैटेनिक वर्सेज किताब के लेखक सलमान रुश्दी के खिलाफ जारी किया गया फतवा वापस ले लिया। 1999: इंफाेसिस नैस्डैक स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध होने वाली पहली भारतीय कंपनी बनी। 2001: पुलेला गोपीचंद बैडमिंटन में विश्व चैंपियन बने। 2004: स्पेन में तीन रेलवे स्टेशनों पर हुए बम विस्फोटों में 190 लोगों की मौत, 1200 अन्य घायल। 2008: अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने अपने यान एंडेवर को अपने अंतरिक्ष स्टेशन की ओर रवाना किया। 2011: भारत ने 350 किलोमीटर दूर तक का निशाना साधने वाले प्रक्षेपास्त्र ‘धनुष’ और ‘पृथ्वी’ का सफल परीक्षण किया। 2011: जापान में प्रशांत तट पर तोहोकू के पास समुद्र में रिक्टर पैमाने पर 9 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी ने भयंकर तबाही बचायी और 15 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई तथा संपत्ति का भी भारी नुकसान हुआ। 2020: भारत में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 60 हुए तथा विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना को महामारी घोषित की।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^