भारतीय एवं विश्व इतिहास में 12 की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है.
12-Jun-2023 09:09 AM 5692
नयी दिल्ली 12 जून (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 12 की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है.. 1787: अमेरिका में सीनेटर के लिए 30 वर्ष की न्यूनतम आयु सीमा कानून पारित हुआ। 1812: नेपोलियन बोनापार्ट ने रूस पर हमला किया। 1830: फ्रांस ने अल्जीरिया के उपनिवेशीकरण की प्रक्रिया शुरु की। 1926: ब्राजील ने लीग ऑफ नेशन से बाहर आने का फैसला किया। 1932: मशहूर भरत नाट्यम नर्तकी और अभिनेत्री पद्मिनि का जन्म। 1952: तत्कालीन सोवियत संघ ने जापान के साथ शांति संधि को अवैध घोषित किया। 1964: दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के खिलाफ आंदोलन करने वाले नेता नेल्सन मंडेला को उम्र कैद की सजा सुनायी गयी। 1972: महात्मा गांधी की जीवनी के लेखक श्री डी.जी तेंदुलकर का निधन हुआ। 1990 : रूसी संसद ने औपचारिक रूप से रूस की संप्रभुता की घोषणा की। 2001: सीमा मुद्दे पर भारत-बंगलादेश वार्ता शुरू हुई। 2002: विश्व बालश्रम निषेध दिवस की शुरुआत हुई। 2003: अमेरिकी अभिनेता ग्रेगरी पेक का निधन हुआ। 2004: तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति बुश ने उत्तरी कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जांग द्वितीय के साथ सीधी बातचीत का प्रस्ताव ठुकराया। 2007: कनाडा में होने वाले जीव विज्ञान ओलम्पियाड में चार भारतीयों का चयन। 2007 : आस्ट्रेलिया में स्कूलों में सिक्ख छात्रों को धार्मिक प्रतीक कृपाण रखने की इजाजत मिली। 2008 : प्रख्यात फ़िल्म निदेशक मृणाल सेन को 10वें ओसियाना सिनेफ़ैन फ़िल्म समारोह में पुरस्कृत किया गया। 2016: सायना नेहवाल ने दूसरी बार ऑस्ट्रेलियाई ओपन खिताब जीता।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^