भारतीय एवं विश्व इतिहास में 16 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
16-Mar-2025 09:26 AM 4985
नयी दिल्ली, 16 मार्च (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 16 मार्च की महत्वपूर्ण घटनाएं निम्न है:- 1527: बाबर ने खानवा के युद्ध में राणा सांगा को हराया। 1693: इंदौर के होल्कर वंश के संस्थापक मल्हारराव होल्कर का जन्म। 1751: अमेरिका के चौथे राष्ट्रपति जेम्स मैडिसन का वर्जीनिया में जन्म हुआ। 1799: मशहूर फोटोग्राफर एना एटकिन्स का जन्म हुआ। उन्होंने पहली ऐसी किताब पब्लिश की थी जिसमें कैमरे से ली गई फोटो का इस्तेमाल किया गया था। 1846: प्रथम अंग्रेज-सिख युद्ध के फलस्वरूप अमृतसर संधि पर हस्ताक्षर। 1867: महान शल्य चिकित्सक जोसेफ लिस्टर की खोज एंटीसेप्टिक सर्जरी का प्रकाशन। 1901: स्वतन्त्रता सेनानी पी श्रीरामुलु का जन्म। 1910: इफ्तिखार अली खान पटौदी का जन्म। उन्होंने भारत और इंग्लैंड, दोनों के लिए क्रिकेट खेली। 1939: जर्मनी ने चेकोस्लोवाकिया पर कब्जा किया। 1966: अमेरिका ने मानवयुक्त अंतरिक्ष यान जेमिनी-आठ प्रक्षेपित किया। 1968: वियतनाम युद्ध के समय अमेरिकी सेनाओं ने सैकड़ों निर्दोष लोगों को मौत के घाट उतारा। 1978: अमेपिरा ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया। 1989: मिस्र में चिपोज के पिरामिड में 4400 साल पुरानी ममी मिली। 1998: चीनी राष्ट्रपति जियांग जेमिन अगले कार्यकाल के लिए पुनः राष्ट्रपति निर्वाचितय़ 2007: दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज हर्षल गिब्स ने एक ओवर में छह छक्के लगाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। गिब्स ने कप के दौरान नीदरलैंड के खिलाफ खेले गए मैच में डान वैन बंज की छह गेंदों पर छह छक्के लगाए। 2008: परवेज मुशर्रफ ने पाकिस्तान में मौत की सजा पा चुके भारतीय नागरिक सरबजीत सिंह के डेश वारंट पर हस्ताक्षर किया। 2012: सचिन तेंदुलकर अंतरर्ष्ट्रीय क्रिकेट में 100 शतक बनाने वाले पहले खिलाड़ी बने। 2014: क्रीमिया में यूक्रेन से अलग होने और रूस के साथ जाने के लिए जनमत संग्रह हुआ। कई देशों के विरोध के बाद भी रूस ने जनमत संग्रह के बाद क्रीमिया को अपने में मिला लिया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^