भारतीय एवं विश्व इतिहास में 17 मार्च की महत्वपूर्ण घटनाएं
17-Mar-2025 12:49 PM 2414
नयी दिल्ली, 17 मार्च (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 17 मार्च की महत्वपूर्ण घटनाएं निम्न हैं:- 763: अब्बासी खलीफा हारून-अल-रशीद का जन्म। 1406: अरब इतिहासकार, समाजशास्त्री इब्ने खल्दून का जन्म 1861: इटली का एकीकरण। 1866: आगरा उच्च न्यायालय की स्थापना, इसे 1869 मे इलाहाबाद स्थानांतरित किया गया। 1845: ब्रिटेन के आविष्कारक स्टीफन पैरी को रबर बैंड का पेटेंट मिला। 1920: बंगलादेश के पहले राष्ट्रपति शेख मुजीब-उर-रहमान का जन्म। 1957: फिलीपीन के राष्ट्रपति रैमन मैग्सायसाय का हवाई दुर्घटना में निधन। 1961: भारतीय महिला अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला का जन्म। 1969: गोल्डा मेयर इजरायल की प्रथम महिला प्रधानमंत्री बनीं। 1987: क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया। 1989: उत्तर प्रदेश के दो बार मुख्यमंत्री रहे हेमवती नंदन बहुगुणा का निधन। 1990: भारतीय महिला बैंडमिटन खिलाड़ी सायना नेहवाल का जन्म। 1994: रूस द्वारा नाटो की शान्ति सहयोग योजना में शामिल होने का निर्णय । 1996: क्रिकेट विश्वकप के फाइनल में श्रीलंका ने आस्ट्रेलिया को हराकर खिताब जीता। 2004: नासा का मैसेंजर बुध ग्रह की कक्षा में प्रवेश करने वाला पहला अंतरिक्ष यान बना। 2011: संयुक्त राष्ट्र ने लीबिया में नो फ्लाई जोन बनाने हेतु प्रस्ताव को मंजूरी दी। 2013: इराक के बसरा में आत्मघाती कार हमले में दस लोगों की मौत। 2016: मशहूर जादूगर पॉलडेनियल का निधन। 2019: कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद 63 साल की उम्र में देश के पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर का निधन। 2020: कोविड-19 के कारण देश में तीसरी मौत, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 126 पर पहुंची।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^