भारतीय एवं विश्व इतिहास में 28 मार्च की महत्वपूर्ण घटनाएं
28-Mar-2025 10:54 AM 3730
नयी दिल्ली, 28 मार्च (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 28 मार्च की महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार हैं:- 1910ः फ्रेंच इन्वेंटर हेनरी फाबरे ने दुनिया का पहला सी-प्लेन कैनार्ड बनाया, जिसने 457 मीटर लंबी उड़ान भरी थी। 1930: तुर्की में यूरोपीय मॉडल को अपनाते हुए आधुनिकीकरण की हवा चली। उद्योगों के विकास के बीच राजधानी अंगोरा को अंकारा और प्रमुख शहर कॉन्सटैटिनोपल को इस्तांबुल नाम दिया गया। 1939ः जर्मनी के तानाशाह हिटलर ने पोलैंड के साथ एक-दूसरे पर आक्रमण नहीं करने संबंधी पांच साल पुराने समझौते को तोड़ा। 1959ः चीन ने तिब्बत की सरकार भंग की और पांचेन लामा को पदासीन किया। 1965: मार्टिन लूथर किंग ने अश्वेत अमेरिकियों के लिए समान अधिकारों की मांग करते हुए और उनकी समस्याओं की तरफ सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए अलाबामा की राजधानी मांटगुमरी में विशाल मार्च निकाला। 1979: अमेरिका के पेन्नसिलवेनिया के थ्री माइल आइलैंड परमाणु संयंत्र से रेडियोधर्मी विकिरण हुआ। समय रहते उचित कदम उठाने से बड़ा हादसा टला। 1998ः अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने संसद में 261 के मुकाबले 274 वोट से विश्वास मत हासिल किया। 2000: वेस्टइंडीज के कोर्टनी वाल्श ने टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने का कपिल देव का रेकार्ड तोड़ा। 2005: इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप में विनाशकारी भूकंप के कारण 1300 लोगों की मौत । 2006: अमेरिका ने पाकिस्तान के पेशावर में स्थित अपना वाणिज्य दूतावास बंद किया। 2007: अमेरिका में सीनेट ने इराक से सेना वापसी को मंजूरी प्रदान की। 2011: देश में बाघों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई। ताजा गणना के बाद वर्ष 2006 में 1411 के मुकाबले 1706 हो गई। 2013ः इंटरनेट पर इतिहास का सबसे बड़ा हमला हुआ। 2015: साइना नेहवाल दुनिया की नंबर एक महिला बैडमिंटन खिलाड़ी बनीं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^