भारतीय एवं विश्व के इतिहास में 04 अप्रैल की प्रमुख घटनाएं
04-Apr-2025 09:48 AM 4999
नयी दिल्ली 04 अप्रैल (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व के इतिहास में 04 अप्रैल की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं। 1716-रूस और प्रशिया की सेनाओं ने उत्तर जर्मनी के विस्मार पर कब्जा किया। 1721-रॉबर्ट वाल्पोल ग्रेट ब्रिटेन के पहले प्रधानमंत्री बने। 1818-अमेरिकी संसद में राष्ट्रीय ध्वज में लाल रंग की 13 पट्टी और 20 स्टार रखने का फैसला लिया गया। 1857-एंग्लो और फ़ारसी युद्ध समाप्त हुआ। 1873-यूनाइटेड किंगडम में दुनिया का पहला केनेल क्लब स्थापना। 1887-सुसाना मेडोरा साल्टर पहली अमेरिका में महिला महापौर बनी। 1889-मशहूर हिन्दी कवि, लेखक, नाटककार एवं पत्रकार माखनलाल चतुर्वेदी का मध्यप्रदेश में जन्म। 1905-हिमाचल प्रदेश के कांगडा जिले में भूकंप से करीब 20000 लोगों की मौत। 1909-फुटबॉल टीम स्पोर्ट क्लब इंटरनेशनल पोर्टो एलेग्रे ब्राजील में स्थापित किया गया। 1910-दार्शनिक श्री अरविन्दो पांडिचेरी (अब पुड्डुचेरी) पहुंचे जहां उन्होंने योग और आध्यात्मिक केन्द्र खोला। 1916-अमेरिकी सीनेट ने प्रथम विश्व युद्ध में भाग लेने पर सहमति व्यक्त की। 1929-ब्यूजु में रोमानिया के नजदीक एक रेलगाड़ी के पटरी से उतरी, 20 लोग मारे गए और 59 घायल हुए। 1932-वैजिस्लाव मरिन्कोविक यूगोस्लाविया के प्रधानमंत्री बने। 1946-स्वतंत्रता सेनानी सागरमल गोपा का निधन। 1949-भारतीय अभिनेत्री परवीन बॉबी का जन्म। 1949-उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) की स्थापना हुई। 1960-अफ्रीकी देश सेनेगल ने फ्रांस से स्वतंत्रता हासिल करने की घोषणा की। 1968-अमेरिकी राजनीतिज्ञ मार्टिन लूथर किंग का निधन। 1972-अभिनेत्री लीसा रे का जन्म। 1975-बिल गेट्स और पॉल गार्डनर एलन ने माइक्रोसॉफ्ट की स्थापना की। 1979-पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री जुल्फिकार अली भुट्टो को फ़ाँसी दी गई। 1984-अमेरिकी राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन ने रासायनिक हथियारों पर अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंध के लिए कहा। 1997-विश्व बैंक ने क्रयशक्ति क्षमता की दृष्टि से भारत को विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश घोषित किया। 2001-चीन का अमेरिका विमान व चालक दल लौटाने से इन्कार। 2004-भारत-नेपाल की अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर माओवादियों ने 18 भारतीय तेल टैंकरों में आग लगाई। 2006-ईराक के अपदस्थ राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन पर नये आरोप लगे। 2008-दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री मदन लाल खुराना ने भाजपा की सदस्यता स्वीकार की। 2010-ओडिशा के कोरापुट ज़िले में माओवादियों द्वारा किए गए बारुदी सुरंग विस्फोट में 10 सुरक्षाकर्मियों की मौत। 2013-महाराष्ट्र के ठाणे में अवैध रूप से निर्मित इमारत गिरने से 74 लोग मारे गए। 2019-प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को यूएई के राष्ट्रपति खलीफा बिन जायेद अल नहयान ने यूएई के सबसे बड़े सम्मान 'जायेद मेडल' से सम्मानित किया। 2021-मंगल की सतह पर अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा के हेलीकाप्टर इंजीन्यूटी ने लैंड किया। इसके साथ ही यह दूसरे ग्रह की धरती पर उतरने वाला पहला रोटरक्राप्ट बना। 2021-भारतीय हिन्दी सिनेमा की प्रसिद्ध खलनायिकाओं में से एक शशिकला का निधन।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^