30-May-2023 07:51 AM
6321
नयी दिल्ली, 30 मई (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 30 मई की प्रमुख घटनाएँ इस प्रकार हैं:
1381 - इंग्लैंड के एसेक्स में किसानों का विद्रोह शुरु।
1539 - स्पेन के हर्नान्डो डी सोटो ने फ्लोरिडा की खोज की।
1606 - सिखों के पांचवें गुरु अर्जुन देव का निधन।
1646 - स्पेन और नीदरलैंड ने युद्धविराम समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1778 - महान फ्रांसीसी दार्शनिक और लेखक वॉल्तेयर का निधन।
1867 - उत्तर प्रदेश के देवबंद में दार-उल-उलूम की स्थापना हुई।
1919 - रवीन्द्रनाथ टैगोर ने जालियांवाला बाग नरसंहार के विरोध में ‘सर’ की उपाधि वापस की।
1966 - अमेरिकी विमानों ने उत्तरी वियतनाम पर बमबारी की।
1975 - यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी का गठन हुआ।
1981 - बंगलादेश के राष्ट्रपति जियाउर रहमान की हत्या हुई।
1987 - गोवा देश का 25वां पूर्ण राज्य बना।
1996 - छह वर्षीय बालक गेधुन चोकी नाइया को नया पंचेन लामा चुना गया।
1990 - पेरू में भूकंप से 135 लोगों की मौत हुई।
1998 - पाकिस्तान द्वारा एक और (छठा) परमाणु परीक्षण, अफ़ग़ानिस्तान में भीषण भूकम्प से 5000 लोगों की मौत।
2003 - नेपाल के कार्यवाहक प्रधानमंत्री लोकेन्द्र बहादुर चंद ने इस्तीफ़ा दिया।
2012 - ग्रैंड मास्टर विश्वनाथन आनंद ने पांचवीं विश्व शतरंज चैम्पियनशिप जीती।
2013 - बंगाली फ़िल्मों के प्रसिद्ध निर्देशक, लेखक और अभिनेता ऋतुपर्णो घोष का निधन।
2015 -स्टार बल्लेबाज एलिस्टेयर कुक इंग्लैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बने।...////...