2022 में भाजपा के अहंकार का उतरेगा बुखार-अखिलेश यादव
14-Nov-2021 04:15 PM 4561
गोरखपुर । समाजवादी पार्टी के मुखिया एवं उप्र के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गढ़ में भाजपा और प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यूपी में योग्य सरकार की जरूरत है, योगी सरकार की नहीं। उन्होंने कहा कि भाजपा विकास नहीं विनाश की राजनीति करती है। इसने लोगों को धोखा दिया है। उन्होंने कहा कि 2022 में भाजपा के अहंकार का बुखार उतरेगा। सपा मुखिया अखिलेश यादव 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को गोरखपुर में निकाली गई सपा की रथ यात्रा का नेतृत्व करने पहुंचे थे। यात्रा के दौरान लोगों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जो लैपटॉप चलाना जानता नहीं जानते वो युवाओं को लैपटॉप क्या बांटेंगे। उन्होंने कहा कि मैने सुना है मुख्यमंत्री लैपटॉप भी नहीं चला सकते, वो तो फोन तक चलाना नहीं जानते। केन्द्र सरकार पर निशाना साधते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि यह फेंकू सरकार तो थी ही अब बेचू सरकार बन गई है। एयरपोर्ट बेच दिया, रेल बेच दिया। फिर आई तो सबकुछ बेच देगी। महंगाई के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराते हुए उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल की कीमतें इतनी बढ़ा दी कि किसान और कर्जदार हो गया। किसानों की आय भी दोगुनी नहीं हुई। Akhilesh Yadav..///..bjps-arrogance-will-come-down-in-2022-akhilesh-yadav-328121
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^