चंडीगढ़ को 8-0 से हराकर दिल्ली स्वामी विवेकानंद अंडर 20 पुरुष एनएफसी सेमीफाइनल में
17-Apr-2025 09:05 PM 8914
नारायणपुर (छत्तीसगढ़), 17 अप्रैल (संवाददाता) गत चैंपियन दिल्ली ने गुरुवार को चंडीगढ़ को 8-0 से हराकर स्वामी विवेकानंद अंडर 20 पुरुष राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप 2025 के सेमीफाइनल में जगह बना ली हैं। आज यहां खेले गये मुकाबले के पहले सत्र में दिल्ली ने सात गोल किये। दिल्ली की ओर से मोइरंगथेम राजेश्वर सिंह, आदित्य अधिकारी और लैशराम राहुल मैतेई ने दो-दो गोल तथा सांखिल दारपोल तुइशांग और अरमान अहमद ने एक-एक गोल किए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^