चंडीगढ़, तेलंगाना, दिल्ली, केरल और पंजाब ने राष्ट्रीय चैंपियनशिप में जीत दर्ज की
09-Apr-2025 08:59 PM 1980
झांसी, 09 अप्रैल (संवाददाता) 15वीं हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 2025 के छठे दिन बुधवार चंडीगढ़, तेलंगाना , दिल्ली और केरल ने डिवीजन बी में अपने-अपने मैच जीते। वहीं डिवीजन ए में पंजाब ने ओडिशा को हराया। दिन के शुरुआती मैच में चंडीगढ़ ने डिवीजन बी के पूल ए में उत्तराखंड को 9-0 के शानदार स्कोर से हराया। चंड़ीगढ़ के लिए अमनदीप ने (22वें, 32वें) और गुरमुख सिंह ने (30वें, 36वें) मिनट में दो-दो गोल किए, जबकि अंकुश ने (13वें), इंद्रपाल सिंह ने (24वें), सुनील ने (35वें), दीपक ने (37वें) और मोहित ने (41वें) मिनट में गोल किए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^