रायबरेली में दलित की पीट-पीट कर हत्या
07-Dec-2021 01:10 PM 31931
रायबरेली में एक दलित की खूंटे से पीट-पीट कर हत्या कर दी गई है। सुबह खेत में खून से लथपथ शव मिलने से गांव और आसपास में सनसनी फैल गई। हत्या की असल वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है। वारदात के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा है। क्षेत्राधिकारी महाराजगंज, फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाने के चकसुंडा गांव निवासी संत लाल उर्फ बेचे लाल उम्र करीब 50 वर्ष पुत्र स्व. राम आसरे घर में अकेला रहता था। उसकी दो शादी शुदा बहने अपनी अपनी ससुराल में है। आज सुबह के समय गांव की महिलाएं शौच क्रिया के खेत की तरफ निकली थी। तब गांव के समीप पंचायत भवन के पीछे सरसों के खेत में खून से सना शव दिखाई पड़ा। घबराई महिलाएं उल्टे पांव लौट कर घर आई। खेत में शव मिलने का पता चलने पर कई लोग वहां पहुंचे। घटनास्थल पर पानी से भरी बोतल, मोबाइल, टार्च और जानवरों को बांधने वाला एक लकड़ी का रक्तरंजित खूंटा पड़ा मिला है। तब जाकर मृतक के शव की शिनाख्त हुई। सबसे पहले 112 डायल पर मामले की सूचना दी गई। बेचा लाल की खेत में खूंटे से पीट-पीटकर हत्या की गई है। बेचे लाल की हत्या की खबर सुनकर गांव के लोग आवाक रह गए। खेत में ग्रामीणों का जमावड़ा लगने लगा। हत्या का पता चलने पर मृतक की बहन और बहनोई भागकर गांव आए। सीओ राम किशोर सिंह, प्रभारी निरीक्षक उरेश सिंह दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम इंचार्ज अजीत तिवारी, तृप्ति कुशवाहा, उमेश कुमार विश्वकर्मा, वीरेंद्र कुमार ने मौके से साक्ष्य जुटाए। crime..///..dalit-lynched-in-rae-bareli-332563
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^