काशी विश्वनाथ धाम में पीएसी व पुलिस के तैनाती प्वाइंट किए गए तय
26-Nov-2021 01:45 PM 18355
वाराणसी। श्रीकाशी विश्वनाथ धाम की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने गुरुवार को परिसर का भ्रमण किया व पीएसी और सिविल पुलिस के ड्यूटी के पॉइंट्स निर्धारित किये गए। मिली जानकारी के मुताबिक, सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के लिए ये प्वाइंट्स बनाए गए हैं। जिसमें पीएसी के 21 ड्यूटी प्वाइंट्स बनाए गए हैं। काशी धाम के सुरक्षित करने लिए हर प्वाइंट पर एक सेक्शन हथियार बंद टुकड़ी तैनात रहेगी। ये सिक्योरिटी आउटर काॅर्डन को सुरक्षित करेगी। मौके पर पीएसी कमांडर भी ड्यूटी के लिए उपस्थित रहेंगे। वहीं दूसरी ओर सिविल पुलिस के लिए 102 प्वाइंट्स चिन्हित किए गए हैं। इन प्वाइंट्स पर 8 घंटे की तीन शिफ्ट रहेगी। सभी पुलिस कर्मियों को स्मार्ट आईडी कार्ड जारी किया जाएगा। ड्यूटी पॉइंट पर तैनात कर्मी के बेहतर नियंत्रण के लिए सेक्टर अफसर और उनके ऊपर जोनल अफसर नियुक्त किये जायेंगे। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए क्यूआरटी की टीमें रहेंगी। अत्याधुनिक सीसीटीवी प्रणाली से परिसर के चप्पे चप्पे पर नजर रहेगी। प्रत्येक ड्यूटी पॉइंट के स्टैंडिंग आर्डर बनाये जाएंगे, जिसमें कर्मचारियों के कर्तव्य की जानकारी होगी। दर्शनार्थियों के साथ अच्छे व्यवहार के लिए शार्ट टर्म प्रशिक्षण दिया जाएगा। Kashi Vishwanath Dham..///..deployment-points-of-pac-and-police-were-fixed-in-kashi-vishwanath-dham-330481
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^