दिल्ली की सीएम के खिलाफ लखनऊ में सपा का प्रदर्शन
09-Apr-2025 12:02 AM 3140
लखनऊ 08 अप्रैल (संवाददाता) समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव के प्रति अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किये जाने का आरोप लगाते हुये सपा महिला सभा ने मंगलवार को यहां दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के खिलाफ प्रदर्शन किया। सपा महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह के नेतृत्व में महिलाओं ने आज हजरतगंज स्थित गाँधी प्रतिमा पर काली पट्टी बांध कर दिल्ली की मुख्यमंत्री के खि़लाफ़ प्रदर्शन किया। उनका आरोप था कि रेखा गुप्ता ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के लिए अपशब्दों का प्रयोग किया था। महिलाओं ने मर्यादाहीन शब्दों का प्रयोग करने के लिए श्रीमती गुप्ता से माफ़ी माँगने की मांग की। ‘रेखा गुप्ता शर्म करो, रेखा गुप्ता इस्तीफा दो, रेखा गुप्ता माफ़ी मांगों’ की तख्तियां हाथ में लेकर महिलाओं ने प्रदर्शन किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^