दिवाली की रात बुजुर्ग दंपती की गोली मारकर हत्या
05-Nov-2021 04:00 PM 4198
गाजियाबाद। दिवाली की रात गाजियाबाद की पॉश कॉलोनी में एक बुजुर्ग दंपत्ति की गोली मारकर हत्या कर दी है। पटाखे की वजह से किसी को गोली की आवाज सुनाई नहीं दी। बुजुर्ग दंपत्ति की बेटी नोएडा रहती है, उसने जब अपने माता-पिता को फोन मिलाया और फोन नहीं उठा तब उसने पड़ोसियों से कहा। पड़ोसियों ने जब जाकर देखा तब इस वारदात का पता चला। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस वारदात की जांच पड़ताल में जुटी है। घटना गाजियाबाद के पटेल नगर की है। जानकारी के अनुसार सिहानी गेट थानाक्षेत्र के पटेल नगर में दिवाली की रात 72 वर्षीय अशोक जैदका और उनकी पत्नी मधु जैदका की घर में घुसकर हत्या कर दी गई। अशोक जैदका पूर्व में दवाइयों का कारोबार करते थे। उनकी दो विवाहित बेटियां हैं, जिनमें से एक नोएडा तो दूसरी पुणे में है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घर में प्रवेश किया तो घर का सामान बिखरा मिला, जिसके चलते लूटपाट के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। मृतक के बेटे राजू ने बताया कि घर में किसी तरह की नगदी या जेवर नहीं गए हैं। वहीं एसपी सिटी निपुण अग्रवाल का कहना है कि घर में कुछ कीमती चीजें रखी मिली हैं, जिसके चलते सभी बिंदुओं पर मामले की जांच की जा रही है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। crime..///..elderly-couple-shot-dead-on-diwali-night-326577
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^