पूर्व मुख्य विकास अधिकारी आए अखिलेश यादव के साथ
19-Nov-2021 12:30 PM 22477
वाराणसी । पूर्व मुख्य विकास अधिकारी हमीरपुर अवधेश बहादुर सिंह समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं। उन्होंने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व पर उन्हें पूरा भरोसा है। अखिलेश यादव की स्वीकृति के बाद प्रदेश अध्यक्ष ने सपा प्रदेश कार्यकारिणी में आशीष कुमार गर्ग बदायूं को सदस्य नामित किया गया है। आनंद सिंह यादव, नवाब सिंह यादव, प्रदीप कुमार सिंह व हाजी गजनफर अलवी को विशेष आमंत्रित सदस्य नामित किया है। चुनावी मौसम में मंगलवार को भाजपा ने सपा को करारा झटका दे दिया। प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से आने वाले सपा के चार मौजूदा विधान परिषद सदस्यों को भाजपा ने अपने पाले में खींच लिया। भगवा थामने वालों में बलिया से रविशंकर सिंह पप्पू, गौतमबुद्ध नगर से नरेंद्र सिंह भाटी, गोरखपुर से सीपी चंद और झांसी से रमा निरंजन शामिल हैं। इन चारों को पार्टी में शामिल कराते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि आज अखिलेश यादव को नींद नहीं आएगी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल 19 नवंबर को गाजीपुर, वाराणसी और बुलंदशहर जाएगा। गाजीपुर के खुटवा शादियाबाद के शहीद जवान ओम प्रकाश बिंद के घर जाएगा। ओम प्रकाश को ड्यूटी के दौरान मरने पर न तो शहीद का दर्जा मिला और न ही केंद्र व प्रदेश की सरकार द्वारा कोई आर्थिक मद्द की गई। सपा प्रतिनिधिमंडल में राज नारायण बिंद, वीरेंद्र यादव, रामधारी सिंह यादव, राजेश कुशवाहा, अशोक बिंद, परशुराम बिंद व सूरजराम शामिल हैं। सपा का 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल बुलंदशहर के ग्राम चौढैरा के गौरी शंकर लोधी रिक्शा चालक के घर जाएगा। गौरी शंकर की पुलिस पिटाई से मौत हो गई है। प्रतिनिधिमंडल में हितेश कुमारी, राहुल यादव, जितेंद्र यादव, दिनेश गुर्जर, राजीव लोधी, हिमायत अली, हामिद अली, अमजद अली, अब्दुल रब, शुजात आलम व महेश यादव शामिल हैं। छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल वाराणसी के भेलूपुर ब्रजेश शर्मा (सविता) के घर भी जाएगा। Akhilesh Yadav..///..former-chief-development-officer-came-with-akhilesh-yadav-329052
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^