आनलाइन पेमेंट का झांसा देकर व्यापारी से धोखाधड़ी
09-Dec-2021 11:16 AM 3657
बिलासपुर। जरहाभाठा में आटो पार्ट्स दुकान संचालक से 21 हजार की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित व्यवसायी ने इसकी शिकायत सिविल लाइन थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। अग्रसेन चौक में रहने वाले देवेंद्र पाल सिंह मक्कड़ की जरहाभाठा में आटो पार्ट्स की दुकान है। उनकी दुकान में 31 अगस्त की सुबह सरकंडा निवासी सौरभ दुबे आया। उनके साथ बन्न्ाक चौक में रहने वाला मिस्त्री कोमल साहू भी था। सौरभ ने अपने वाहन के लिए 21 हजार स्र्पये का सामान लिया। इसके लिए उसने आनलाइन पेमेंट करने की बात कही। उसने पेमेंट का रसीद वाट्सएप के माध्यम से व्यापारी को भेजा। खाते में स्र्पये नहीं आने पर उन्होंने युवक को ये बात बताई। इसके बाद भी एक घंटे में स्र्पये आने की बात कहते हुए वह सामान लेकर चला गया। खाते में स्र्पये नहीं आने पर व्यापारी ने उससे कई बार संपर्क किया। इसके बाद भी वह सामान के स्र्पये नहीं दे रहा था। इस पर व्यापारी ने सिविल लाइन थाने में शिकायत की है। शिकायत पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धोखाधड़ी का जुर्म दर्ज कर लिया है। चेक देकर धोखाधड़ी, पति-पत्नी गिरफ्तार कोतवाली थाना प्रभारी शीतल सिदार ने बताया कि सदर बाजार स्थित महिंद्र जेम्स एंड ज्वेलर्स के मैनेजर ने धोखाधड़ी की शिकायत की है। मैनेजर ने बताया कि 31 अगस्त को उनके संस्थान में प्रियंका अपने पति के साथ पहुंची। महिला ने घर में विवाह समारोह होने की बात कहते हुए दो लाख 23 हजार स्र्पये के सोने की दो रिंग, एक चेन और दो जोड़ी चूड़ी लिए। उन्होंने 83 हजार 364 स्र्पये का नकद भुगतान किया। वहीं, शेष एक लाख 47 हजार स्र्पये के लिए दो चेक दिए। बैंक में चेक जमा करने पर वह बाउंस हो गया। इस पर संस्थान के मैनेजर ने उनके मोबाइल पर संपर्क किया। मोबाइल बंद मिलने पर वे बताए पते पर पहुंचे। पता भी फर्जी निकला। इस पर मैनेजर ने इसकी शिकायत कोतवाली थाने में की। शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपित प्रियंका नंदा(40) व उसके पति नवनीत नंदा(38) निवासी श्रीराम हाइट्स अवंति विहार रायपुर थाना तेलीबांधा रायुपर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित कार और आइडी कार्ड को भी जब्त किया है। पुलिस को आशंका है कि आरोपित पति-पत्नी ने और भी जगहों पर ठगी को अंजाम दिया है। Fraud..///..fraud-from-merchant-by-pretending-to-pay-online-332936
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^