गत चैंपियन दिल्ली ने दादरा एवं नगर हवेली तथा दमन एवं दीव को 14-0 से रौंदा
11-Apr-2025 06:31 PM 2079
नारायणपुर (छत्तीसगढ़), 11 अप्रैल (संवाददाता) गत चैंपियन दिल्ली ने शुक्रवार को स्वामी विवेकानंद अंडर-20 पुरुष राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप 2025 के ग्रुप एफ के अपने पहले मुकाबले में दादरा एवं नगर हवेली तथा दमन एवं दीव को 14-0 से रौंदा। आज यहां रामकृष्ण मिशन आश्रम ग्राउंड में खेले गये मुकाबले में दिल्ली के लिए दस अलग-अलग खिलाड़ियों ने गोल किए। मोइरंगथेम सिंह ने दूसरे मिनट में ही गोल करके आक्रमण शुरुआत की, उसके बाद पांचवें मिनट में लैशराम मैतेई ने गोल दागा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^