हॉकी अरुणाचल और छत्तीसगढ़ हॉकी जीत के साथ डिवीजन बी में
07-Apr-2025 11:51 PM 5699
झांसी, 7 अप्रैल (संवाददाता) हॉकी जम्मू और कश्मीर, छत्तीसगढ़ हॉकी और हॉकी एसोसिएशन ऑफ बिहार ने यहां 15 वीं हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2025 के चौथे दिन सोमवार को डिवीजन सी में जीत का आनंद लिया वहीं हॉकी चंडीगढ़ और हॉकी उत्तराखंड ने डिवीजन बी में जीत हासिल की। इसके साथ, डिवीजन सी के मैच समाप्त हो गए हैं। हॉकी अरुणाचल और छत्तीसगढ़ हॉकी ने क्रमशः सात और नौ अंकों के साथ अपने-अपने पूल में शीर्ष पर रहे और उन्होंने अगले संस्करण में डिवीजन बी में प्रवेश किया। दिन की शुरुआत डिवीजन सी के पूल ए में हॉकी राज और हॉकी अरुणाचल प्रदेश के बीच 2-2 से ड्रॉ के साथ हुई। अभिनव सिंह (29') ने अरुणाचल प्रदेश के लिए स्कोरिंग की शुरुआत की, लेकिन हॉकी राज ने विशाल कुमार (42') और पुलकित केसरी (46')डिवीजन सी के इसी पूल में हॉकी जम्मू और कश्मीर ने त्रिपुरा हॉकी पर 15-1 से शानदार जीत हासिल की। ​​जगमीत सिंह (15’, 49’, 49’, 53’), जोतवीर सिंह (21’, 45’, 47’, 59’), सोढ़ी पवनीत सिंह (17’, 23’, 36’), साहिल कुमार (3’), सुष्मित सिंह पठानिया (52’), गुरप्रीत सिंह (56’) और विशु शर्मा (57’) ने विजयी टीम के लिए गोल किए, जबकि सुखविंदर (19’) ने त्रिपुरा हॉकी के लिए एकमात्र गोल किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^