हॉकी इंडिया ने मनदीप और उदिता को दी शादी की बधाई
22-Mar-2025 09:18 PM 4794
नई दिल्ली 22 मार्च (संवाददाता) हॉकी इंडिया ने स्टार खिलाड़ी मनदीप सिंह और उदिता दुहान को परिणय सूत्र में बंधने की बधाई दी है। हॉकी इंडिया ने शनिवार को एक बयान जारी कर कहा “ हॉकी इंडिया अपने स्टार खिलाड़ियों मनदीप सिंह और उदिता दुहान को हार्दिक बधाई देता है, जो आज अपनी शादी का जश्न मना रहे हैं। अपने-अपने क्षेत्रों में अनुकरणीय समर्पण और प्रतिभा का प्रदर्शन करने वाले इस जोड़े ने देश भर के महत्वाकांक्षी एथलीटों के लिए रोल मॉडल की भूमिका निभाई है। हॉकी इंडिया नवविवाहितों को उनके व्यक्तिगत और पेशेवर सफर में जीवन भर खुशियाँ और सफलता की कामना करता है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^