नौकरी जाने के बाद तंगी आई तो पत्नी के गहने बेचना चाहता था
17-Sep-2021 10:07 AM 2817
अजमेर : में आर्थिक तंगी से परेशान व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पति आर्थिक तंगी के चलते गहने बेचना चाहता था, लेकिन पत्नी विरोध करती थी। आए दिन होने वाले झगड़ों से परेशान होकर गुस्से में पति ने पत्नी की हत्या कर दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पति-पत्नी के बीच हुए झगड़े की सूचना पुलिस को मिल चुकी थी, लेकिन पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तब तक आरोपी वारदात को अंजाम दे चुका था। आरोपी पति वहीं मौजूद था। पुलिस के पहुंचने पर उसी ने हत्या करने की जानकारी दी। पुलिस ने शव को जवाहर लाल नेहरू अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जवाहर की नाड़ी, हरिओम कॉलोनी निवासी लक्ष्मणसिंह रावत (52) ने अपनी पत्नी लीलादेवी रावत की गला घोंटकर हत्या कर दी। रात करीब 10 बजे सूचना मिलने पर रामगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान डीएसपी मुकेश सोनी भी पहुंचे। घर में महिला मृत अवस्था में पड़ी थी। आरोपी ने खुद पुलिस को बताया कि उसने गला घोंटकर पत्नी की हत्या कर दी है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी लक्ष्मणसिंह रावत ने बताया कि वह एचएमटी फैक्ट्री की कैंटीन में काम करता था, लेकिन कुछ दिनों से वह बेरोजगार था। आर्थिक तंगी से परेशान था। रुपए की कमी को पूरा करने के लिए वह पत्नी के गहने बेचना चाहता था। लीला देवी गहने नहीं बेचना चाहती थी। दोनों के बीच आए दिन झगड़े होने लगे। आरोपी पति ने बताया कि वह रोज के झगड़े से भी परेशान हो गया था। गुरुवार को भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ। उसने गुस्से में आकर पहले पत्नी से मारपीट की। फिर गला घोंटकर हत्या कर दी। मौके पर मौजूद बेटे से भी पूछताछ लीला के दो बेटे व दो बेटी है। इसमें से एक बेटा रणवीर उसके पास रहता था। रणवीर किसी काम से बाहर गया हुआ था। दूसरे बेटे की शादी हो गई है, वह अलग रहता है। दोनों बेटियों की शादी हो चुकी थी और दोनों की ही मौत हो गई है। पुलिस रणवीर से भी पूछताछ कर रही है। trouble..///..i-wanted-to-sell-my-wifes-jewelry-when-i-was-in-trouble-after-leaving-my-job-317781
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^