इलाहाबाद उच्च न्यायालय में सोमवार को दो न्यायमूर्ति लेंगे शपथ
06-Apr-2025 08:46 PM 4811
प्रयागराज,06 अप्रैल (संवाददाता) न्याय की नगरी इलाहाबाद उच्च न्यायालय में उड़ीसा और दिल्ली उच्च न्यायालय से स्थानांतरित होकर आए न्यायमूर्ति अरिंदम सिन्हा और न्यायमूर्ति सी डी सिंह को सोमवार को इलाहाबाद उच्च न्यायालय में न्यायमूर्ति के तौर पर शपथ दिलाई जाएगी। इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल तिवारी ने बताया कि दोनों न्यायमूर्तियों को मुख्य न्यायाधीश कोर्ट में सोमवार की सुबह शपथ दिलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि दोनों न्यायमूर्तियों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं सभी अधिवक्ताओं को आमंत्रित किया गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^