झूठ और भ्रम फैलाने की राजनीति पर उतर आए हैं आप के नेताः सचदेवा
03-Apr-2025 09:38 PM 1337
नयी दिल्ली 03 अप्रैल (संवाददाता) दिल्ली प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के अन्य नेताओं पर झूठ और भ्रम फैलाने की राजनीति करने का आरोप लगाया है। श्री सचदेवा ने गुरुवार को मीडियाकर्मियों से कहा कि जनता द्वारा राजनीतिक रूप से बेरोज़गार किये गये श्री केजरीवाल और आप के अन्य नेता उसी राजनीति हथकंडे पर उतर आए हैं, जिसके सहारे उन्होंने 2013 से पहले तत्कालीन शासन को लेकर किया था, लेकिन उन्हें याद रखना चाहिए कि आज उनका मुकाबला संगठन आधारित भाजपा सरकार से है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^