मोदी और शाह समेत अनेक लोगों ने दीं यादव को जन्मदिन पर शुभकामनाएं
25-Mar-2025 10:41 PM 5559
भोपाल, 25 मार्च (संवाददाता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के जन्मदिन पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत अनेक वरिष्ठ नेताओं और गणमान्य नागरिकों ने उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। श्री मोदी ने डॉ यादव को शुभकामनाएं देते हुए अपनी एक्स पोस्ट में कहा, 'मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं। उन्होंने राज्य के नागरिकों का जीवनस्तर सुधारने के लिए कई अहम कदम उठाए हैं। उनके स्वस्थ रहने और दीर्घायु होने की ईश्वर से प्रार्थना है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^