मोदी के नेतृत्व में देश को सशक्त बनाने के लिए जनता चुनाव लड़ रही: शर्मा
31-Mar-2024 10:50 PM 4876
ग्वालियर, 31 मार्च (संवाददाता) मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने आज कहा कि यह चुनाव मात्र लोकसभा चुनाव जीतने का नही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत को सशक्त बनाने का है। देश की जनता भाजपा के पक्ष में चुनाव लड़ रही है। जो काम हमें संगठन सौपा है उसे ठीक तरीके करने की आवश्यकता है। श्री शर्मा ने यह बात यहां आयोजित चुनाव प्रबंधन टोली की बैठक को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि हम हर बूथ पर पिछले चुनाव में मिले मतों से 370 मत अधिक बढ़ाकर प्रधानमंत्री श्री मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाकर डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। उन्होंने कहा कि हर बूथ पर 370 नए मतदाता को सूचीबद्ध करना है। प्रधानमंत्री श्री मोदी, भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह समेत वरिष्ठ नेतृत्व की इच्छा है कि इस लोकतंत्र के महापर्व पर प्रत्येक मतदान केंद्र पर हमें अधिक से अधिक बढ़त मिले।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^