न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा के विरोध में इलाहाबाद हाईकोर्ट में दूसरे दिन हड़ताल जारी
26-Mar-2025 08:55 PM 5403
प्रयागराज, 26 मार्च (संवाददाता) इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश यशवंत वर्मा के स्थानांतरण के कोलेजियम की सिफरिश के विरोध में बुधवार को दूसरे दिन भी अपनी अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखी। भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा का स्थानांतरण इलाहाबाद हाईकोर्ट करने का सुप्रीम कोर्ट का निर्णय हाईकोर्ट बार एसोसिएशन को कतई मंजूर नहीं है। प्रदेश के अन्य जिलों से आने वाले वादकारी परेशान हैं। हड़ताल से हजारों की संख्या में मुकदमों की संख्या में सुनवाई नहीं हो सकी। पूरे दिन वकीलों ने सुंदरकांड का पाठ किया। यह कहकर हनुमान चालीसा का पाठ किया कि सुप्रीम कोर्ट के जजों को सदबुद्धि आए। हाईकोर्ट बार के ऐलान पर कैट के वकील भी हड़ताल पर चले गए है जिससे वहां भी कामकाज ठप हो गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^