पाकिस्तानी जेलों से 223 अफगान कैदियों को रिहा किया गया
29-Mar-2025 10:05 PM 3066
काबुल, 29 मार्च (संवाददाता) पाकिस्तान में कैद कुल 223 अफगान कैदियों को रिहा कर दिया गया है और वे अपने वतन वापस लौट आये हैं। अफगानिस्तान के शरणार्थी और प्रत्यावर्तन मंत्रालय ने शनिवार को एक बयान में यह जानकारी दी। बयान के अनुसार, बंदी पिछले दो दिनों में पूर्वी नंगरहार में तोरखम सीमा पार बिंदु और दक्षिणी कंधार प्रांत में स्पिन बोल्डक क्रॉसिंग बिंदु के माध्यम से अफगानिस्तान लौट आये हैं। पाकिस्तान ने पिछले साल जेल में बंद हजारों अफगानिस्तानियों को रिहा किया है और उन्हें स्वदेश भेजा है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^