पानी और सीवर को लेकर जनता से कर वसूल रही है रेखा सरकारः यादव
02-Apr-2025 11:28 PM 7401
नयी दिल्ली, 02 अप्रैल (संवाददाता) दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने बुधवार को कहा कि एक लाख करोड़ रुपये का बजट पेश करके अपनी पीठ थपथपाने वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की रेखा गुप्ता सरकार ने पानी और सीवर पर जनता से कर वसूलना शुरु कर दिया है। श्री यादव ने आज यहां मीडियाकर्मियों से कहा कि दिल्ली में पानी और सीवर की दशा सुधारने की जगह भाजपा सरकार लोगों पर अतिरिक्त कर लगाकर पानी और सीवर कनेक्शन की नई दरे लागू करके जनता पर आर्थिक बोझ डाल रही है। भाजपा सरकार ने जनता को राहत देने की जगह पानी और सीवर कनेक्शन के लिए बुनियादी अवसंरचना शुल्क की दरों में बढ़ोतरी करके जनता पर दोहरा प्रहार किया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^