रयबाकिना के पूर्व कोच वुकोव पर प्रतिबंध बरकरार
12-Feb-2025 03:54 PM 6722
लंदन, 12 फरवरी (संवाददाता) दुनिया की पांचवें नंबर की खिलाड़ी एलेना रयबाकिना के पूर्व कोच स्टेफानो वुकोव पर डब्ल्यूटीए टूर प्रतिबंध को एक स्वतंत्र जांच में बरकरार रखा गया है। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, महिला टेनिस को नियंत्रित करने वाली संस्था डब्ल्यूटीए ने जनवरी में क्रोएशिया के वुकोव को कथित तौर पर आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया था। मंगलवार को डब्ल्यूटीए ने पुष्टि की कि वुकोव का प्रतिबंध बरकरार रखा गया है हालांकि 37 वर्षीय कोच ने आरोपों को खारिज कर दिया है जबकि रयबाकिना ने कहा कि वुकोव ने कभी भी उनके साथ दुर्व्यवहार नहीं किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^