रूस के इरकुत्स्क में आए शक्तिशाली तूफान से विद्युत आपूर्ति बाधित
06-Apr-2025 11:37 AM 8673
व्लादिवोस्तोक, 06 अप्रैल (संवाददाता) रूस के पूर्व-मध्य इरकुत्स्क ओब्लास्ट में शनिवार को एक शक्तिशाली तूफान आया, जिससे बड़े पैमाने पर विद्युत आपूर्ति बाधित हुई और कई स्थानों पर आग लग गई। यह जानकारी रूस के आपातकालीन स्थिति मंत्रालय के क्षेत्रीय कार्यालय ने अपने टेलीग्राम चैनल पर दी। मंत्रालय ने कहा कि हवा की गति 34 मीटर प्रति सेकंड तक पहुंच गई, जिसके कारण आठ जिलों की 613 बस्तियों के एक लाख से अधिक घरों में एहतियात के तौर पर बिजली बंद करनी पड़ी। हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन क्षेत्र के कई जिलों में काफी क्षति हुई है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^