साय ने विश्व स्वास्थ्य दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
07-Apr-2025 12:30 AM 6391
रायपुर 06 अप्रैल (संवाददाता) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को विश्व स्वास्थ्य दिवस सात अप्रैल के अवसर पर शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर स्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों और सेहत से जुड़े अधिकारों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। यह हमें याद दिलाता है कि सेहत सबसे बड़ी संपत्ति है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ जीवन जीने के लिए हमें संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देना आवश्यक है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^