सरकार बताये महाकुंभ में 30 करोड़ कमाने वाले परिवार से कितना जीएसटी मिला: अखिलेश
07-Mar-2025 11:38 PM 5915
लखनऊ 07 मार्च (संवाददाता) महाकुंभ के दौरान एक नाविक के 30 करोड़ की आमदनी होने के बयान पर निशाना साधते हुये समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को कहा कि अगर सच में एक परिवार ने महाकुंभ में अकेले 30 करोड़ कमाएं हैं तो सरकार ये भी बताए कि जीएसटी कितना मिला। श्री यादव ने जारी बयान में कहा कि पवित्र महाकुंभ में यह तो सत्ता संरक्षण में श्रद्धालुओं के साथ लूट की एक कहानी है। भाजपा सरकार के संरक्षण में न जाने कितने ठगों और लुटेरों ने श्रद्धालुओं की आस्था का दोहन किया। इसकी कल्पना नहीं की जा सकती है। सरकार के ब्रांड एम्बेसडर नाविक को लेकर खबरों के माध्यम से जो कहानियां आ रही हैं। वह हैरान करने वाली है। इसी कहानी से भाजपा सरकार की नीति और नियत का पता चल जाता है कि वह कैसे चल रही है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^