‘सत्यमेव जयते 2’ इस साल 26 नबंवर को रिलीज होगी
27-Sep-2021 01:07 PM 19025
नई दिल्ली। महाराष्ट्र में सिनेमाघरों के खुलने की घोषणा के बाद से ही निर्माताओं द्वारा लगातार अपनी फिल्मों की नई रिलीज डेट का एलान किया जा रहा है। इसी बीच अब अभिनेता जॉन अब्राहम आगामी मोस्टअवेटेड फिल्म सत्यमेव जयते 2 की नई रिलीज डेट की घोषणा हो चुकी है। इसकी जानकारी ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर पर एक पोस्ट शेयर कर दी है। तरण आदर्श ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का एक पोस्टर शेयर कर लिखा, ‘जॉन अब्राहम की ‘सत्यमेव जयते 2’ इस साल 26 नबंवर को रिलीज होगी।’ फिल्म की रिलीज डेट के एलान के बाद से फैंस बेहद उत्साहित नजर आ रहे हैं और फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में जॉन वीरेंद्र राठौर का धमाकेदार किरदार निभा रहे हैं। Satyamev Jayate 2..///..satyamev-jayate-2-to-release-on-november-26-this-year-319911
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^