सुक्खू ने किया ‘बुरांश: द फ्रैगरेंस ऑफ वर्ड्स’ का विमोचन
06-Apr-2025 07:31 PM 6299
शिमला, 06 अप्रैल (संवाददाता) हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार देर शाम शिमला में युवा कवयित्री और शिक्षिका अनुपमा शर्मा द्वारा लिखित कविता संग्रह ‘बुरांश: द फ्रैगरेंस ऑफ वर्ड्स’ का विमोचन किया। अनुपमा शर्मा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (कन्या), हमीरपुर में अंग्रेजी की प्रवक्ता के रूप में कार्यरत हैं। कवयित्री के रचनात्मक कार्य की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी कविताओं में मानवीय भावनाओं, रिश्तों के टूटने का दर्द, आत्मविवेचन और प्रकृति की शांति के बीच नई शुरुआत की चाहत को खूबसूरती से अभिव्यक्त किया गया है। इस कविता संग्रह में जीवन के भावनात्मक पहलुओं को चित्रित किया गया है और काव्यात्मक अभिव्यक्तियों के माध्यम से स्वयं की आंतरिक यात्रा को शब्दों में पिरोया गया हैै।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^