सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश अरुणाचल में मेगा कानूनी जागरुकता कार्यक्रम का नेतृत्व करेंगे
28-Mar-2025 12:00 AM 7417
नयी दिल्ली 27 मार्च (संवाददाता) उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति बी आर गवई और न्यायमूर्ति उज्जल भुयान 29 और 30 मार्च को अरुणाचल प्रदेश में मेगा कानूनी जागरूकता कार्यक्रम शिविर-सह-सेवा आपके द्वार में शामिल होंगे। इस पहल का उद्देश्य दिरांग, बोमडिला, पश्चिम कामेंग जिले और तवांग में आदिवासी समुदायों के लिए कानूनी जागरूकता और पहुंच को बढ़ाना है। न्यायमूर्ति गवई राष्ट्रीय कानूनी सेवा प्राधिकरण (एनएएलएसए) के कार्यकारी अध्यक्ष भी हैं। न्यायमूर्ति गवई और न्यायमूर्ति भुयान अरूणाचल प्रदेश के तवांग में एक जेल एवं बाल गृह का भी दौरा करेंगे, जहां वे कमजोर समूहों से मिलकर उनकी कानूनी जरूरतों का आकलन तथा यह सुनिश्चित करेंगे कि उनके अधिकारों का सम्मान किया जाये। भारत की आदिवासी आबादी के सामने आने वाली अनूठी चुनौतियों को पहचानते हुए, कानूनी जागरूकता कार्यक्रम न्याय, अधिकारों और कल्याण लाभों तक पहुंच सुनिश्चित करके कानूनी अंतर को पाटने का प्रयास करता है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^