स्वास्थ्य सेवायें बदहाल मगर भाजपा नफरत की राजनीति में व्यस्त: अखिलेश
10-Apr-2025 10:50 PM 6888
लखनऊ 10 अप्रैल (संवाददाता) समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को कहा कि भाजपा सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को सुधारने के बजाय नफरत की राजनीति करने में व्यस्त है। श्री यादव ने जारी बयान में कहा कि प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हैं। गरीबों को दवा, इलाज नहीं मिल रहा है। आम जनता लाचार है। स्वास्थ्य विभाग में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार है। मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में पर्याप्त स्टाफ नहीं है। दवाएं और जांच की सुविधाएं नहीं है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^