टेबल टेनिस स्टार मनिका ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की मुलाकात
03-Mar-2025 08:04 PM 2618
नयी दिल्ली, 03 मार्च (संवाददाता) भारतीय टेबल टेनिस स्टार मनिका बत्रा ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ कार्यालय में मुलाकात कर शहर में खेल विकास से जुड़े प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की। बैठक के दौरान टेबल टेनिस स्टार मनिका और मुख्यमंत्री गुप्ता के बीच दिल्ली में भविष्य की खेल नीतियों को लेकर चर्चा हुई। जिसमें जमीनी स्तर के एथलीटों को सशक्त बनाने और राज्य के एथलीटों के कल्याण में सुधार पर ध्यान केंद्रित किया गया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^