क्रिसमम पर बिक रहा दुनिया का सबसे महंगा जंपर, 30 लाख है कीमत
08-Dec-2021 03:48 PM 17213
नई दिल्ली। हर किसी का मन होता है कि अपने खास त्योहार पर वह कुछ खास पहने। क्रिसमस के लिए कुछ ऐसा ही खास जंपर बिक रहा है। इसे दुनिया का सबसे महंगा स्वेटर कहा जा रहा है। इसकी कीमत 30 हजार यूरो, भारतीय मुद्रा में 30 लाख रुपये रखी गई है। इसे बहुत ही मेहनत से तैयार किया गया है और इस पर काफी कीमती जवाहरात भी लगाए गए हैं। अब इसके बिकने का इंतज़ार किया जा रहा है। इस जंपर को बनाने में 3000 घंटे खर्च हुए हैं। आर्टिस्ट एडेन लिबन ने इसे बनाया है। 33 साल के एडेन ने अपनी जिंदगी की सारी सेविंग्स इस शानदार स्वेटर के बनाने में खर्च कर दी है। उन्होंने इसे कुल 7 लाख रुपये में बनाकर तैयार किया है। जंपर में जो रेंडियर बना हुआ है, उसे डायमंड एनक्रस्टेड सिल्वर स्टार्स से सजाया गया है। इटैलियन सिल्क के साथ 24 कैरेट गोल्ड की थ्रेड से इसे बुना गया है और हजारों स्वारोस्की क्रिस्टल्स पूरे जंपर पर जड़े हुए हैं। इससे पहले ऐसा महंगा जंपर टिप्सी एल्व्स ने बनाया था, जिसकी कीमत करीब 25 लाख रुपये रखी गई थी। 11 महीने में तैयार हुआ जंपर को बनाने वाले एडन की मानें तो उन्हें साल 2020 में इस तरह का ग्लैमरस जंपर बनाने का आइडिया आया। उस वक्त वे चैरिटी में पार्ट टाइम काम करते थे। उन्होंने आखिरकार क्रिसमस पर इसे आजमाया और एक बेहद महंगा पीस तैयार कर डाला। उन्होंने इसे अपने हाथ से बनाया है। दिसंबर 2020 से शुरू करके वह इस स्वेटर को नवंबर 2021 में पूरा कर पाए हैं। सही मैटीरियल का चुनाव करने और हजारों घंटे बिताने के बाद उन्होंने 30 लाख की कीमत वाला जंपर बनाया है। ये काफी सॉफ्ट और डायमंड से सजा हुआ चमकदार भी है। इस स्वेटर के बिकने से मिलने वाली रकम को नेशनल हेल्थ सर्विस को दान किया जाएगा। expensive jumper..///..the-worlds-most-expensive-jumper-is-being-sold-on-christmas-the-price-is-30-lakhs-332795
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^