मणिपुर में घूमने की ये हैं बेस्ट जगह
24-Nov-2021 05:05 PM 2526
अगर आप घूमने के शौकीन हैं, तो जाहिर है कि आप नई-नई जगहों पर जाते होंगे, वहां के बारे में जानते होंगे, वहां के खाने का स्वाद लेते होंगे और अपने साथ कई अच्छी यादें लेकर लौटते भी होंगे। भारत में कई ऐसे पर्यटन स्थल हैं, जहां बार-बार जाना लोग पसंद करते हैं। साथ ही इन जगहों पर देश ही नहीं विदेशों से भी पर्यटक पहुंचते हैं। ऐसे में अगर आप भी ऐसी जगह पर घूमने का प्लान बना रहे हैं, जहां आप अपने दोस्तों या पार्टनर संग घूमने जा सके। तो आप मणिपुर का रूख कर सकते हैं। मणिपुर में कई दर्शनीय स्थल हैं, यहां का खाना और पहनावा भी पर्यटकों को आकर्षित करता है। हर साल यहां काफी संख्या में देश-विदेश से पर्यटक पहुंचते हैं। अगर आप भी मणिपुर जाने का प्लान बना रहे हैं, तो चलिए हम आपको यहां की कुछ बेस्ट जगहों के बारे में बताते हैं इंफाल इंफाल मणिपुर की राजधानी है, जहां आपको कई दर्शनीय स्थल देखने को मिल जाएंगे। यहां कई वादियां और आकर्षण के कई केंद्र हैं, जो प्रकृति ने यहां दिए हैं। मणिपुर आने वाले पर्यटक यहां जरूर घूमने जाते हैं। थौबल मणिपुर में स्थित थौबल जगह पर जाकर आप अपनी छुट्टियों का असली मजा ले सकते हैं। ये जगह पिकनिक के लिए और ट्रैकिंग के लिए सबसे बेस्ट है। यहां आप कई मंदिरों के दर्शन भी कर सकते हैं। चुराचांदपुर मणिपुर अगर आप घूमना चाहते हैं, तो आप चुराचांदपुर जा सकते हैं। ये काफी मशहूर जगह है। दूर-दराज से आने वाले पर्यटक यहां जरूर पहुंचते हैं और यहां समय बिताते हैं। आदिवासियों की इस जगह का विकास काफी तेजी से हो रहा है। चंदेल चंदेल मणिपुर का एक जिला है, जो अपनी खूबूसरती के अलावा अपनी संस्कृति के लिए भी जाना जाता है। यहां आपको प्रकृति के कई अद्भुत नजारे देखने को मिल जाएंगे। साथ ही यहां का नृत्य और संगीत हर किसी के मन को छूता है। best places visit Manipur..///..these-are-the-best-places-to-visit-in-manipur-330178
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^