उप्र सरकार का विकास उत्सव, एक जुमला बनकर रह गया: अखिलेश प्रताप
25-Mar-2025 10:15 PM 4561
देवरिया, 25 मार्च (संवाददाता) कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह ने यहाँ उत्तर प्रदेश सरकार के आठ साल के कार्यकाल को विकास उत्सव पर तंज कसते हुए कहा कि उनका यह विकास उत्सव मात्र एक जुमला बनकर रह गया है। श्री सिंह मंगलवार को यहाँ यूनीवार्ता से कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार अपने आठ साल के कार्यकाल को विकास उत्सव मना रही है, जबकि सच्चाई इसके उलट है। उन्होंने कहा कि देवरिया सहित प्रदेश में विकास एक जुमला बनकर रह गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देवरिया की तीन चीनी मिलों को छह माह में चालू करने की घोषणा सात साल पहले की थी, जो अभीतक नहीं चली और जुमला साबित हुई है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^