दोस्त के साथ मिलकर रास्ते में कर रहा था इंतजार
17-Sep-2021 04:00 PM 18044
शिवगंज शहर की आदिनाथ कॉलोनी में शुक्रवार सुबह भतीजे ने अपने चाचा को गोली मार दी। पीठ में गोली लगने से चाचा लहूलुहान हालत में सड़क पर गिर गया। भतीजे ने अपने दोस्त के साथ मिलकर घायल चाचा के साथ मारपीट शुरू कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर दोनों बदमाश वहां से भागे। पुलिस ने घायल चाचा को गंभीरावस्था में शिवगंज अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर देखते हुए उसे सिरोही अस्पताल रेफर किया, लेकिन परिजन उसे गुजरात ले गए। जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर पाली भागे दोनों बदमाशों को पकड़ लिया है। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। डीएसपी मदनसिंह ने बताया कि आदिनाथ कॉलोनी निवासी हस्तीमल सेन (51) को गोली मारी गई है। वह कॉलोनी में ही आर्टिफिशियल ज्वेलरी की दुकान करता है। घटनाक्रम के मुताबिक, सुबह करीब साढ़े दस बजे वह दुकान जाने के लिए घर से निकला था। उसको जान से मारने की नीयत से सगा भतीजा सोहन (29) अपने दोस्त लखन के साथ घात लगाकर बैठा था। रास्ते में चाचा हस्तीमल को आते देखकर घरेलू विवाद को लेकर झगड़ने लगा। अनसुनी करके चाचा आगे निकलता तो भतीजे सोहन ने जेब से पिस्तौल निकालकर फायर कर दिया। गोली लगने पर की मारपीट पीठ में गोली लगने से चाचा हस्तीमल सड़क पर गिर गया। फायरिंग की आवाज से इलाके में दहशत फैल गई। लहूलुहान हालत में रोड पर गिरे हस्तीमल से दोनों मारपीट करने लगे। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस को आते देखकर दोनों बदमाश वहां से फरार हो गए। पुलिस ने घायल चाचा को तुरंत शिवगंज हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे सिरोही अस्पताल के लिए रेफर किया। हस्तीमल के पीठ में लगी गोली उसकी आंतों में फंसने का पता चलने पर परिजन गुजरात ले गए। जहां उसका इलाज चल रहा है। नदी पार कर पाली पहुंचे पुलिस ने मौका-मुआवना किया तो घटनास्थल पर खाली कारतूत पड़ा मिला। पिस्तौल से फायरिंग का पता चलने पर पुलिस ने तुरंत बदमाशों की तलाश में टीमें भेजी। बाइक से जा रहे एएसआई विक्रम सिंह व कांस्टेबल रणवीर सिंह को दो लड़के भागते हुए पाली जिले की सीमा पर मिले। पसीने से लथपथ दोनों लड़कों को पकड़कर शक के आधार पर थाने ले आए। सख्ती से पूछताछ करने पर पता चला कि वह चाचा को गोली मारकर भागे है। मौके पर पुलिस को पहुंचा देखकर दोनों नदी पार कर सुमेरपुर पाली पैदल ही भाग आए, लेकिन पकड़े गए। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ करने के साथ अवैध हथियार बरामदगी के प्रयास कए जा रहे है। प्रारम्भिक पूछताछ में सामने आया है कि कुछ दिनों पहले ही सोहन महाराष्ट्र से वापस अपने गांव आया है। चाचा व उसके परिवार में पिछले करीब 5 साल से मनमुटाव चल रहा है। घरेलू विवाद को लेकर एक-दूसरे के घर आना-जाना भी नहीं है। कुछ दिन पहले छोटी भाई की बीमारी से मौत पर चाचा के परिवार के घर बैठने नहीं आने पर आरोपी सोहन गुस्से में था। friend..///..was-waiting-on-the-way-with-a-friend-317849
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^